मधेपुरा नगर परिषद अब नरक परिषद बन गया है उक्त बातें पूर्व पार्षद सह प्रदेश उपाध्यक्ष महिला राजद बिहार कुमारी विनीता भारती ने उसे वक्त कहा जब वो नगर परिषद के पौष इलाके में हो रहे कचरा डंपिंग स्थल का निरीक्षण कर रहे थे । आगे उन्होंने कहा कि अति व्यस्तम जगहों में से एक कॉलेज चौक चौराहे पर इस तरह से कचरा डंपिंग करना कही से भी उचित नही है । शहर में लगातार डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा है ऐसे में नगर परिषद के द्वारा इस तरह रियाहसी इलाके में कचरे का अंबार लगाया जा रहा जो लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है जिसे हम कतई बर्दाश्त नही करेंगे । उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर लगातार नगर परिषद को शिकायत करने के बावजूद भी अब कोई कार्यवाही नही होना दुर्भाग्यपूर्ण है अब इस मामले में जिलाधिकारी जा ध्यानाकर्षण कराएंगे । गौरतलब हो कि इन दिनों नगर परिषद के द्वारा अति व्यस्ततम चौक कॉलेज चौक के समीप रिहायसी इलाके में कचरा का अंबार लगाया जा रहा, कचरे से आ रही दुर्गंध की वजह से रियासी इलाके के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
0 टिप्पणियाँ