Ticker

6/recent/ticker-posts

विधि विधान के साथ निष्ठा पूर्वक सुहागिनों ने मनाई करवा चौथ का पर्व,चांद के दीदार के बाद व्रत सम्पन्न

पटना,बिहार
पति के सुख समृद्धि एवं लंबी आयु की कामना के लिए सुहागिन महिलाओं के द्वारा किए जाने वाला अति महत्वपूर्ण पर्व करवा चौथ आज बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ सुहागिनों ने विधि विधान पूर्वक करवा चौथ का पर्व मनाया बिहार प्रदेश सहित पूरे देश और विदेशों में भी करवा चौथ का पर्व भारी ही धूमधाम से मनाया जाता है आज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने अपने पति के सुख समृद्धि एवं लंबी आयु के कामना करते हुए व्रत रखती हैं।
 मान्यताओं के अनुसार  करवा चौथ का व्रत हर साल कार्थिक मास की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। ये व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को चांद की पूजा के बाद ही अपना उपवास तोड़ती हैं। यह व्रत काफी लंबे समय से चला आ रहा है। ये व्रत पति पत्नि के प्रेम बंधनों के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ