Ticker

6/recent/ticker-posts

यादव महासभा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव,आयोजन समिति ने दिया आमंत्रण

मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में आगामी 27 नवंबर को आयोजित होने वाले अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री व राजद नेता तेजस्वी यादव को आयोजन समिति की ओर से आमंत्रण दिया गया है मामले की जानकारी देते हुए यादव महासभा के संरक्षक जयकांत यादव सहित पूरी आयोजन समिति के द्वारा जानकारी दी गई की आगामी 27 नवंबर को मधेपुरा के बीएन मंडल स्टेडियम में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को शामिल करने के लिए आयोजन समिति की एक  शिष्ट मंडल के द्वारा तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम में सारिक होने का आमंत्रण दिया है।  गौरतलब हो कि आगामी 27 नवंबर को मधेपुरा में आयोजित होने वाले यादव महासभा की तैयारी बड़े ही जोर शोर से चल रही है मधेपुरा सहित कोसी सीमांचल से बड़ी संख्या में यादव समुदाय के लोगों का जुटान होगा जिसमें यादव समाज के कई दिग्गजों की उपस्थिति रहेगी आयोजन समिति की ओर से इसकी तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ