मधेपुरा,मधेपुरा
ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के जिला प्रधान महासचिव ओम यदुवंशी के नेतृत्व में जिला कार्यलय मधेपुरा में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के पुण्यतिथि पर एक गोष्ठी का आयोजन करके बाबा साहब को श्रृद्धांजलि अर्पित किया गया। मौके पर मौजूद ऑल इंडिया स्टूडेंट यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई• मुरारी ने कहा कि आज हमलोग संविधान निर्माता बाबा साहब के पुण्यतिथि पर उनके पुष्पचित्र पर पुष्पांजलि करके उनके विचारों पर अमल करते हुए एक गोष्ठी आयोजित किया है ओर उनके विचारों से आज के पीढ़ियों को अवगत कराया है।
आम्बेडकर साहब ने कहा था "छुआछूत" गुलामी से भी बदतर है। आज भी हमारे समाज में छुआ - छूतएक बहुत बड़ी समस्या है हमलोगों को जागने की जरुरत है ओर बाबा साहब के विचारों को जन - जन तक पहुंचने की जरुरत है आज हमलोग बाबा साहब के विचारों पर विस्तार से चर्चा की है ओर बाबा साहब के विचारों को जन - जन तक पहुंचने के लिए सदा प्रयास करता रहूँगा!
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार राजा, जीतेन्द्र भगत, मनीष कुमार, सुशील कुमार, शैलेन्द्र कुमार, पावन कुमार, मो• अफरोज, मो• फिरोज, मंगल रजक, अमित पासवान, राहुल पासवान, गौतम कुमार, पुष्पक कुमार, दिलखुश कुमार, विक्की कुमार सहित दर्जनों छात्र - मजदूर - किसान मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ