Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा कार्यकर्ताओं ने की राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर की सफाई

मुरलीगंज,मधेपुरा,बिहार
अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले श्री राम लाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर के मंदिर सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है इस दौरान आज भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा गोलबाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर में सफाई अभियान चलाया गया।
 भाजपा नगर अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने बताया कि अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत गोलबाजार स्थित राम जानकी ठाकुरबाड़ी मंदिर का साफ सफाई किया गया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार 14 जनवरी से 22 जनवरी तक विभिन्न मंदिरों का साफ सफाई करवाया जायेगा। मौके पर उपाध्‍यक्ष कन्‍हैया जायसवाल, रवींद्र भगत, श्रवण तोशनिवाल, राजु अग्रवाल समेत अन्य शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ