Ticker

6/recent/ticker-posts

कोचिंग पढ़ने जा रहे छात्र का हुआ अपहरण, अपराधियों ने मांगी 50 लाख की फिरौती

मधेपुरा, बिहार
जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर पंचायत के रतनपट्टी के समीप से आज अहले सुबह कोचिंग पढ़ने जा रहे करीब 14 वर्षीय छात्र का अपहरण हो गया है,अपहरण करने वालों ने अपहृत बालक के पिता के मोबाइल पर फोन कर 50 लाख रुपए फिरौती की मांग की है। 
घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी के द्वारा बताया जा रहा है कि रोजाना की तरह आज भी अहले सुबह करीब 7:00 के आसपास घर से अपहृत बालक अपने साथियों के साथ कोचिंग पढ़ने मुरलीगंज जा रहा था इसी दौरान अपहरण कर्ताओं ने चार चक्का वाहन से उनका पीछा कर रतनपट्टी से SH- 91 को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग पर कलभट्ट के समीप नाम पूछ कर अपहरण कर लिया घटना की सूचना अपरित बालक के चचेरे भाई ने मुरलीगंज थाने में लिखित आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। वही सूचना पाते हैं त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई तो वहीं मामले को गंभीरता से देखते हुए मधेपुरा एसपी राजेश कुमार और एएसपी परविंदर कुमार भारती दल बल के साथ मुरलीगंज थाना पहुंचकर मामले के बारे में परिजनों जानकारी ली है। मामले में मुरलीगंज थानाध्यक्ष रणवीर ने बताया कि घटना की सूचना पाते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए विशेष टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ