मधेपुरा, बिहार
छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव के द्वारा मधेपुरा तमौट परसा निवासी नीतीश कुमार उर्फ जपानी यादव को छात्र राजद का प्रदेश महासचिव बनाया गया है। जापानी यादव को छात्र रजत का प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर उनके कार्यकर्ता व समर्थकों में हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है आज ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में उनके समर्थकों के द्वारा उन्हें फूल माला पहनकर प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर बधाई दी है।
समर्थकों का आभार जताते हुए नवनियुक्त प्रदेश महासचिव जापानी यादव ने कहा कि छात्र हित के लिए हमेशा से संघर्ष किया हूं आगे भी संघर्ष जारी रहेगा संगठन के द्वारा जो मुझे जिम्मेदारी दी गई है उसे ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास करूंगा और छात्र हितों के लिए हमेशा संघर्ष करता रहूंगा।
मौके पर बीएनएमयू अध्यक्ष सोनू यादव और प्रदेश महासचिव माधव कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष गगन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में छात्रों का संगठन व्यापक तौर पर मजबूत हो रहा है और लगातार हमलोगों के साथ उर्जावान तरीके से छात्रों के हित में काम कर रहें हैं। इस दौरान बृजेश यादव,सोनू यादव विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजद, दीपक कुमार, महाकाल यादव, सुमन कुमार, माधव कुमार, निखील यादव,कैशव यादव किशोर राज, प्रहलाद कुमार, सरकार द्वारा, हिमांशु यादव, आर्यन यादव, दीपक कुमार, सोनू कुमार, नितिन कुमार, संजीत कुमार,राजा कुमार, मनीष कुमार, छोटू यादव, सूरज यादव, मृत्युंजय यादव, विजय, हिमांशु सहीत अन्य मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ