मधेपुरा, बिहार
जिला मुख्यालय के झल्लू बाबू सभागार में शनिवार को उप विकास आयुक्त-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी, मधेपुरा की अध्यक्षता में आई.सी.डी.एस एवं मिशन शक्ति योजना की समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में आई.सी.डी.एस अंतर्गत संचालित सभी छः सेवाएँ के साथ-साथ अन्य योजनाएं यथा-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, आधार पंजीकरण, पोषण ट्रैकर पर गृह भर्मण, वृद्धि निगरानी, समुदाय आधारित गतिविधि, VHSND, आई.सी.डी.एस एवं मनरेगा के अभिसरण से आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र को स्कूल, हाई स्कूल एवं बाढ़ आश्रय स्थल में शिफ्ट करने एवं मिशन शक्ति योजनांतर्गत संचालित योजनाएं यथा- वन स्टॉप सेन्टर, जिला हब फ़ॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन, मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ इत्यादि योजनाएं के प्रगति की समीक्षा की गई।
समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त-सह-वरीय प्रभारी पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह द्वारा सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को लक्ष्य के अनुरूप आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर करने, आईसीडीएस एवं मनरेगा के अभिसरण से बनने वाले आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण में तेजी लाने, किराए पर संचालित आंगनबाड़ी हेतु भूमि चिन्हित करने , 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों का आधार पंजीकरण में तेजी लाने, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनांतर्गत लक्ष्य के अनुरूप योग्य लाभुकों का आवेदन संग्रह करते हुए योजना को सफल बनाने, निम्न रैंकिंग वाले परियोजना का संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को प्रतिदिन मोनिटरिंग करते हुए प्रतिवेदन जिला प्रोग्राम पदाधिकारी को उपलब्ध कराने, स्कूल में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिका को दिया गया। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमति रश्मि कुमारी,भूमि सुधार उप समाहर्ता,श्री सुजीत कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जिला समन्वयक NNM, जिला परियोजना सहायक NNM, केंद्र प्रशासक वन स्टॉप सेन्टर, लैंगिक विशेषज्ञ DHEW, सभी महिला पर्यवेक्षिका, सभी प्रखंड समन्वयक एवं जिला प्रोग्राम कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ